धर्मशाला के पुलिस मैदान में फुटबाल एसोसिएशन धर्मशाला की अंडर-14 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के गर
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में फुटबाल एसोसिएशन धर्मशाला की ओर से अंडर-15 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किया। सोमवार को पहले मैच में अंडर-15 बॉय वर्ग में खनियारा स्कूल की टीम ने डीपीएस कांगड़ा को 1-0 और घरोह स्कूल ने धौलाधार स्कूल को 6-0 से हराया। इसी वर्ग में अचीवर हव ने डीवाई पाटिल को 1-0 और सेक्रेट हार्ट स्कूल ने सेंटफोर्ड को 2-0 से पराजित किया।
प्रतियोगिता में लड़कों की 16 और लड़कियों की आठ टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन कुल 18 लीग मुकाबले खेले गए। इस दौरान हाईलैंड स्कूल की टीम ने सेंट मैरी को 1-0, एमटीपी स्कूल ने गुरुकुल स्कूल को 6-0, एमटीपी स्कूल ने अचीवर हव को 2-0 और रोज पब्लिक ने धौलाधार स्कूल की टीम को 6-0 से पराजित किया। इसके अलावा गर्ल्स वर्ग के मुकाबलों ने घरोह स्कूल की टीम ने सहज इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 4-0 से पराजित किया। डीपीएस कांगड़ा की टीम ने धौलाधार स्कूल को 4-0 और सेंटफोर्ड वर्ल्ड ने डीवाई पाटिल स्कूल की टीम को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि खेलों से बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास होगा है। बच्चे नशे से दूर रहे हैं। इस दौरान एफए धर्मशाला के अध्यक्ष वरुण गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।
धर्मशाला के पुलिस मैदान में फुटबाल एसोसिएशन धर्मशाला की अंडर-14 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के गर