फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुंडियां में गांव कुवाली व जोल में फैला सामुदायिक संक्रमण

विज्ञापन
कंडवाल बैरियार पर बाहर से आने वाले यात्रियों का रेपिड टेस्ट करते हुए स्वस्थ विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना की तेज रफ्तार डराने लगी है। शुक्रवार को जिले में 90 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 18 साल से कम आयु के 18 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं एक्टिव मामलों का आंकड़ा 472 पहुंच गया है। इधर, खुंडियां क्षेत्र की पंचायत सुधेरलाहड़ के कुवाली और जोल गांव में सामुदायिक संक्रमण फैलना शुरू हो गया है। यहां एक संक्रमित महिला के संपर्क में आने से अब तक 49 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। शुक्रवार को खुंडियां क्षेत्र के 27 लोगों सहित जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 90 मामले सामने आए हैं। वहीं 24 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है।
विज्ञापन

अब जिला में कोरोना के 472 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। वहीं शुक्रवार को 18 वर्ष की आयु से कम के 18 बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। बता दें कि रोजाना 10 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि खुंडियां में कुछ दिन पहले व्यक्ति संक्रमित पाया गया था, जिसके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए थे, जिसके बाद कुछ अन्य लोग पॉजिटिव पाए गए थे।
संक्रमण और लोगों में न फैल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुछ और सैंपल लिए, जिनमें से शुक्रवार को 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अन्य लोगों के भी सैंपल भरे जाएंगे। जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 46951 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 45429 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 1046 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें