फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रियूंड खड्ड पर पुल का 85 फीसदी कार्य पूरा, अगस्त तक मिलेगी राहत

Sat, 06 Jun 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पुल के निर्माण प्रयोग होने वाले बड़े-बड़े लोहे के गार्डर को उठाती मशीनें। -संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। मटौर-भंगवार फोरलेन परियोजना के तहत पलवाना स्थित रियूंड खड्ड पर बन रहे बहुप्रतीक्षित फोरलेन पुल का निर्माण अब अंतिम चरण में है। पुल का करीब 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी ने अब पुल पर लोहे के गार्डर स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है, जिसके बाद स्लैब और फिनिशिंग का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण कंपनी के अनुसार पुल के पिपर, एबटमेंट और अन्य प्रमुख ढांचागत कार्य पहले ही संपन्न हो चुके हैं। वर्तमान में भारी मशीनों की मदद से गार्डर बिछाए जा रहे हैं। कंपनी ने अगस्त 2026 तक पुल को हर हाल में तैयार करने का लक्ष्य रखा है। पुल बनने के बाद मटौर से भंगवार तक यातायात निर्बाध हो जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी।
रियूंड खड्ड पर पुल का निर्माण वर्ष 2025 में शुरू हुआ था। शुरुआत में इसे दिसंबर 2025 तक पूरा करना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे बार-बार आगे खिसकाया गया। पहले मार्च, फिर मई और अब अगस्त 2026 की समय-सीमा तय की गई है। कंपनी के लिए समय से पहले मानसून का आगमन एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

इंजीनियर धनंजय मिश्रा का कहना है कि यदि जून के अंत तक मौसम अनुकूल रहा, तो निर्धारित समय के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा। हमारा लक्ष्य अगस्त 2026 तक पुल का निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा करना है। अभी मौसम साफ रहने से काम तेज गति से चल रहा है। यदि आगामी दिनों में भी मौसम अनुकूल रहा, तो निर्धारित समय के भीतर पुल तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें