धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीरवार को 10 बच्चों सहित 62 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 59 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस समय जिला में कोरोना के एक्टिव केस 449 पहुंच गए हैं।
सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को दो बुजुर्गों की टांडा मेडिकल कॉलेज व होम आइसोलेशन में मौत हो गई है। मलाग की 75 वर्षीय महिला की होम आइसोलेशन और नगरोटा बगवां के 62 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। लोगों को इस समय ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण कुल मामले 49583 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 48025 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1105 संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान अस्पतालों या होम आइसोलेशन में मौत हो गई है।