उच्च शिक्षा निदेशक ने नवाजे देहरी कॉलेज के होनहार
वार्षिक समारोह में देशभक्ति के नगमों
और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देहरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में उच्चतर शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
डॉ. अश्वनी अवस्थी ने समन्वयक की भूमिका निभाई। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों देशभक्ति गान, एकल गायन, युगल गायन, एकल डांस, युगल डांस के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया। प्राचार्य आशीथ कुमार मिश्रा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में मुख्य अतिथि ने कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों मंजू वाला, शिवानी चौधरी, अंजू वाला, निधि समकड़िया, अंकिता सीमा, शिल्पा, आरुष राणा, शायमली, रुचिका, बबिता, प्रिया, शीतल, अर्पणा, आराध्या, प्रिया दर्शनी, मनीषा, शुभम, अक्षय, आरिफ मोहम्मद, आरती, रमा, नेहा, मंजू, शिवानी, कंचन, दिनेश कुमार, अनामिका, छाया, प्रिया, दीक्षा, पूनम, आरती, नरजीत कौर, वधु, नीमा, मोनिका, शालू, काजल, प्रेरणा, अमन, कीर्ति, शिखा, संयोगिता, तानिया, अभिशाखा, प्रतिभा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ अरुणा शर्मा, डॉ नरेंद्र नाथ शर्मा, अंजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।