फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपं बैजनाथ पपरोला के चुनाव का निर्णय आ सकता है आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आज आ सकता है बैजनाथ पपरोला नपं के चुनाव का फैसला
विज्ञापन

19 को उच्च न्यायालय ने पार्षदों याचिका पर चुनाव पर लगी रोक हटाने के दिए थे आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ पपरोला नपं के चुनाव पर उच्च न्यायालय के तहत लगे स्टे का निर्णय बुधवार को नहीं हो सका है। अब वीरवार को निर्णय आने की उम्मीद है। 19 जुलाई को उच्च न्यायालय ने नपं के सात पार्षदों की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर निर्णय देते हुए चुनाव पर लगी रोक को हटाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इन आदेशों के तहत नपं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को 25 जुलाई तक अपील करने का मौका दिया गया था। 24 जुलाई को ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपील के दस्तावेज उच्च न्यायालय में दायर कर दिए थे। 25 जुलाई को दोनों सत्रों में इस मामले पर उच्च न्यायालय में बहस हुई। अब 26 जुलाई पर इस पर निर्णय आने की उम्मीद है। नपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव पर लगी रोक को जारी रखने के पक्ष में हैं, जबकि कुल 11 पार्षदों में से सात रुची कपूर, अनीता सूद, कांता देवी, कविता, बाल कृष्ण बंटी, रमेश और आशा ने जनहित के कार्यों पर लगे विराम का हवाला देते हुए चुनाव पर लगे स्टे को खारिज करने का आग्रह किया है। वीरवार को न्यायालय का निर्णय आने पर ही चुनावी प्रक्रिया के शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव पर लगे स्टे के खारिज होने पर नपं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ सात पार्षदों की ओर से लाया गया अविश्वास पारित हो जाएगा और चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं, स्टे के यथावत रहने पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी सलामत बनी रहेगी। नपं के सचिव एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि अब तक इस संबंध में कोई भी निर्णय नही आया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें