फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साइटों से बेझिझक निकालें रेत-बजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में 30 साइटों पर लोग बिना किसी रोक टोक के रेत-बजरी और पत्थर निकाल सकेंगे। खनन विभाग ने साइटें चिह्नित कर दी हैं, जहां पर खनन करने को अवैध करार नहीं दिया जाएगा। खनन विभाग के अनुसार जिला में 13 साइटों की नीलामी की जा चुकी है। इसके अलावा 17 अन्य साइटों का विभाग ने प्रपोजल तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा है। इन साइटों को खनन के लिए स्वीकृति मिलने के बाद जिला में 30 विभिन्न साइटों पर लोग रेत-बजरी और पत्थर निकाल पाएंगे। विभाग की मानें तो इन साइटों को चिह्नित करने का मुख्य उद्देश्य जिला में हो रहे अवैध खनन को रोकना है। जब लोगों को खनन के लिए स्वीकृति साइटें मुहैया हो जाएंगी, तो अपने आप ही अवैध खनन पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन

बाक्स
निजी भूमि पुलों से बनाई है दूरी
खनन विभाग कांगड़ा के अनुसार उन्होंने ऐसी साइटों को खनन के लिए चिह्नित किया है, जो कि निजी भूमि और पुलों से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। साइटें चिह्नित होने के दौरान निजी भूमि और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचे, इस पर विभाग कड़ी नजर रखेगा।

-जिला में 30 साइटों का चयन खनन के लिए किया गया है। इनमें से 13 साइटों को विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके अलावा 17 अन्य साइटों का प्रपोजल तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा है। विभाग की चिह्नित साइटों से काफी हद तक अवैध खनन पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्योति पुरी, खनन अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें