फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह स्कूली छात्रों सहित जिला में 53 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मंगलवार को विभिन्न स्कूलों के छह छात्रों सहित 53 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 68 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है और एक बुजुर्ग व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। सलेटी गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और लोगों को इस समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे समय रहते टीका लगवाएं।
कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भी प्रतिदिन बढ़ रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 51205 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 49675 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 1143 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें