फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद कांगड़ा में तख्तापलट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा नगर परिषद में तख्ता पलट की तैयारी
विज्ञापन

पांच पार्षद बोले- हम लाएंगे अविश्वास मत प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा में तख्ता पलट की तैयारी शुरू हो गई है। नगर परिषद की अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास मत प्रस्ताव लाने के लिए 5 पार्षद लामबंद हो गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद नया अध्यक्ष कौन होगा, इसका निर्णय सभी ने एकमत से श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा के एमडी डॉ. राजेश शर्मा पर छोड़ दिया है। यह बात कांगड़ा में संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम नारायण, वार्ड सदस्य कोमल शर्मा, अशोक शर्मा, रेणू शर्मा और पुष्पा चौधरी ने कही। सभी ने एक स्वर से कहा कि अल्पमत में चल रही नगर परिषद की अध्यक्ष को हटाया जाना इसलिए जरूरी हो गया है, क्योंकि वे जनादेश के खिलाफ कुर्सी पर बैठी हैं। इन सबका कहना है कि हम इस बात का इंतजार अब तक कर रहे थे कि वह खुद कुर्सी छोड़ देंगी, जिसके लिए हमने उन्हें एक लंबा समय भी दिया, पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके चलते हमें मजबूरन अब अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वासमत का प्रस्ताव लाना पड़ रहा है। इसके लिए एडीसी से मिल कर बैठक का समय लिया जा रहा है ताकि नगर परिषद में आई एक अनिश्चितता को समाप्त किया जा सके। साथ ही इन सबका कहना है कि कांगड़ा शहर के भीतर इस दौरान नगर परिषद भी अपना कार्य ठीक से निष्पादित नहीं कर पा रही है, क्योंकि अध्यक्ष के पास पर्याप्त बहुमत ही नहीं है। ऐसे में वे कोई भी निर्णय लेने में ही सक्षम नहीं है। अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हुए पांचों पाषर्दों का कहना है कि शहर की जनता ने हमें विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए चुना है, इस नाते भी यह जरूरी हो गया था कि हम आगे आएं और जनादेश के अनुरूप काम करें। याद रहे कि कांगड़ा नगर परिषद में कुल नौ निर्वाचित पार्षद हैं, जिनमें वर्तमान अध्यक्ष के अलावा उनके पास तीन और पार्षदों का समर्थन है। जबकि इस तरफ उपाध्यक्ष समेत कुल पांच पार्षद एकजुट हैं। ऐसे में तय है कि अविश्वासमत आने की स्थिति में अध्यक्ष को अपने पद से हटना पड़ेगा, जबकि उपाध्यक्ष की कुर्सी पर पहले की तरह श्याम नारायण बने रहेंगे।
विज्ञापन

अशोक शर्मा हो सकते हैं नप के नए अध्यक्ष
कांगडा। नौ सदस्यीय नगर परिषद कांगड़ा का अध्यक्ष अशोक शर्मा को बनाने की तैयारी हो रही है। अशोक शर्मा के नाम पर पांच पार्षद एकमत हैं। अशोक शर्मा ने पांच सदस्यों के समर्थन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें