फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कटेगा 29 होटलों का बिजली-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में आज कटेगा 29 होटलों का बिजली-पानी
विज्ञापन

नगर निगम ने जारी की अवैध होटलों की लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। धर्मशाला नगर निगम क्षेत्र के 29 और होटल/रेस्तरां के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो जाएगी। एमसी धर्मशाला की ओर से जारी होटल/रेस्तरां की लिस्ट में सबसे ज्यादा होटल मैक्लोडगंज के हैं। इस लिस्ट में मैक्लोडगंज के 23 होटलों का जहां बिजली-पानी काटा जाएगा, वहीं जिला मुख्यालय धर्मशाला के 2 और भागसूनाग में संचालित किए जा रहे चार होटलों पर गाज गिरेगी। बिजली-पानी काटने वाले होटल/रेस्तरां की लिस्ट नगर निगम आयुक्त ने आईपीएच विभाग और विद्युत बोर्ड को जारी कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि वीरवार से संबंधित विभाग अपने-अपने कार्य में जुट जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि बिजली बोर्ड और आईपीएच विभाग जितने जवानों की डिमांड करेगा, उतनी फोर्स उन्हें मुहैया करवा दी जाएगी।

इन होटलों का कटेगा बिजली-पानी
नगर निगम ने होटल माउंट व्यू, फ्रेंडस कार्नर, होटल भागसू हाइट्स, आकाश दीप, अशोका रेस्तरां, ब्लैक मैजिक, होटल ल्हासा, अर्जुन हाउस, होटल विला-इन, आनंद पैलेस, होटल आरवी-इन, स्टारवुड कॉटेज, हिम क्वीन, होटल बैकुंठ, एकांत लॉज, सूद गेस्ट हाउस, पिंक हाउस, होटल एशियन प्लाजा, होटल साहिल प्लाजा, होटल सूर्या, कृष्णा गेस्ट हाउस, होटल-एम, पहलवान ढाबा, साई कॉटेज, वर्मा हाउस, बिल्डिंग ऑफ तजिंद्र सिंह और बेला हाइट्स सहित 29 होटलों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


-हमें बुधवार दोपहर को ही बिजली के कनेक्शन काटने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। संबंधित एसडीओ को होटल-रेस्तरां के बिजली के कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उम्मीद है वीरवार से चिह्नित होटलों के बिजली के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- आरके खरवाल, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड धर्मशाला

-29 होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश आईपीएच और बिजली बोर्ड को जारी किए हैं। उम्मीद है जल्द ही इन होटल-रेस्तरां के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। - संदीप कदम, आयुक्त, एमसी धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें