फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में पुलिस कांस्टेबल के 293 पदों को पहुंचे 50 हजार आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस में कांस्टेबल के 293 पदों के लिए जिला भर से 50 हजार के करीब आवेदन आए हैं। इन पदों को भरने के लिए ग्राउंड टेस्ट की प्रक्रिया 24 नवंबर से पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में शुरू होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में पुरुष कांस्टेबल के 205, महिला कांस्टेबल की 68 और पुरुष चालक के 20 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए विभाग के पास 49,926 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें पुरुष कांस्टेबल के लिए 36,793 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि पुरुष चालक पद के लिए 1,377 आवेदन पुलिस विभाग के पास पहुंचे हैं। इसके अलावा महिला कांस्टेबलों के 68 पदों के लिए जिला भर से 11,756 आवेदन पहुंचे हैं।
एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि 24 नवंबर से शुरू होने वाली भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रतिदिन 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया 24 नवंबर से 18 दिसंबर तक होगी। उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थी को अपने साथ एडमिट कार्ड की एक प्रतिलिपि लाना आवश्यक होगा। इसके अलावा हिमाचली बोनाफाइड, दसवीं का प्रमाण पत्र जन्मतिथि प्रमाणिकता के लिए, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, चालक के पद वाले अभ्यर्थी को ड्राइविंग लाइसेंस और दो रंगीन फोटोग्राफ्स भी साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें