फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ पपरोला नप में विकास पर खर्च होंगे 50 लाख रुपये

Sun, 15 Mar 2026 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने कार्यों के लिए आमंत्रित किए टेंडर, तीन माह में पूरे किए जाएंगे कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद बैजनाथ पपरोला के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 50 लाख से अधिक की राशि खर्च होगी। नगर परिषद ने इन विकास कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं और आने वाले तीन माह के भीतर इन कार्यों को पूरा किया जाएगा।
नगर परिषद के ईओ चमन कपूर ने बताया कि इसमें नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में रास्तों और ड्रेनेज के निर्माण के अतिरिक्त इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले कार्य शामिल हैं। स्टेडियम में स्व. इंदिरा गांधी का स्टेच्यू स्थापित करने के अतिरिक्त बड़े कला मंच पर ग्रिल लगाने और कृषि विभाग के कार्यालय की ओर से आने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा कस्बे के चौबीन चौक पर महाराणा प्रताप का स्टेच्यू स्थापित किया जाएगा। बूहली कोठी में कूड़ा कचरा निष्पादन केंद्र में चहारदीवरी और अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विधायक किशोरी लाल ने बताया कि पपरोला के आयुर्वेदिक संस्थान को जाने वाले चौक पर भगवान परशु राम और डीएसपी कार्यालय के सामने आंबेडकर के स्टेच्यू स्थापित करने के लिए भी जल्द टेंडर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पपरोला में पार्किंग का निर्माण औपचारिकताओं के पूरा न होने पर लटका हुआ है और आगामी दो माह में इस कार्य को भी शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें