फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अवैध रूप से लकड़ी ले जाने पर कैंटर जब्त

Sun, 15 Mar 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत अवैध तौर पर लकड़ी ले जाने पर जब्त की कैंटर। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। वन परिक्षेत्र इंदौरा के तहत अवैध रूप से लकड़ी से भरी कैंटर को पकड़ा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी भदरोया हमीद ने बताया के वन रक्षक विशाल वर्मा और वन मित्र लक्ष्मण सिंह इंदौरा क्षेत्र के मंड क्षेत्र में गश्त पर थे। गश्त के दौरान गांव मंड मझवां मोड़ पर एक पंजाब नंबर की कैंटर रोका गया तो इसमें विभिन्न प्रजाति की लकड़ी पाई गई।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर ट्रक चालक सुरजीत सिंह निवासी त्योडा तहसील इंदौरा कैंटर में भरी लकड़ी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके चलते चालक पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कैंटर को भदरोया वन परिक्षेत्र के परिसर में लाया गया है। कुछ दिनों में अवैध तौर पर लकड़ी से भरे वाहन को जब्त करने का चौथा मामला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें