धर्मशाला। जिला कांगड़ा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार हो गई है। मंगलवार को भी 32 पुलिस जवानों सहित 325 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें नौ विभिन्न पुलिस थानों के 31 जवान व एक डीएसपी ऑफिस ज्वालामुखी का एक जवान शामिल है। मंगलवार को जिला कांगड़ा में 3200 के करीब लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें से 325 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और आरटी-पीसीआर वाले सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार को आएगी। वहीं मंगलवार को 126 लोग स्वस्थ भी हुई हैं। एक माह पहले जिला कांगड़ा में 162 सक्रिय मामले थे और अब बढ़कर 1464 पहुंच गए हैं।
सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को पुलिस थाना धर्मशाला का एक जवान, लंबागांव में एक, नूरपुर में छह, जवाली में दो, मैक्लोडगंज में सात, रक्कड़ में दो, लागड़ू में 10, फतेहपुर में एक व पालमपुर थाने में एक जवान कोरोना पॉजिटिव आया है। धर्मशाला अस्पताल में दो डॉक्टर, आर्मी कैंट योल में पांच लोग, योल में 13 लोग, फील्ड अस्पताल पालमपुुर में आठ लोग, एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में चार और तहसीलदार कार्यालय बैजनाथ में तीन कर्मी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं सत्यम मर्सिंग कॉलेज में दो लोग व साई होस्टल में तीन लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 54092 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 51443 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1180 संक्रमित मरीजों की वायरस के कारण मौत हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना के हलके लक्षण होने पर अपनी जांच जरूर करवाएं। वहीं कोरना नियमों का कड़ाई से पालन करें।
एसडीएम बैजनाथ, पत्नी और दोनों बेटियों पॉजिटिव
बैजनाथ (कांगड़ा)। एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम अगले दो दिन अपने कार्यालय में नहीं आएंगे। एसडीएम, उनकी पत्नी और दोनों बेटियों व पत्नी की रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने आगामी दो दिनों तक वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। सलीम आजम ने बताया कि वह अपने पारिवारिक सदस्यों के प्राथमिक कांटेक्ट में हैं। पॉजिटिव आए परिवार के सदस्यों की देखभाल के लिए वह दो दिन कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सकेंगे।