अस्पताल भवारना का 37.71 लाख रुपये का बजट पास
एसडीएम पालमपुर की अध्यक्षता में हुई आरकेएस की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
भवारना/पालमपुर(कांगड़ा)। सिविल अस्पताल भवारना की आरकेएस की बैठक अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने विशेष रूप से भाग लिया। अस्पताल के लिए वर्तमान वित्त वर्ष के लिए 37.71 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया।
स्वास्थ्य मंत्री परमार ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में आरकेएस के तहत अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए 37.71 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल के प्रस्तावित भवन की औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देेेश दिए, ताकि भवन निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने पालमपुर के लोहना में सैनफोर्ड स्कूल का शुभारंभ किया। स्कूल के निदेशक सुरभि सोनी ने स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे बताया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, अतिरिक्त महा अधिवक्ता हिमांशु मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, पंचायत प्रधान अंजना सोनी, मडलांध्यक्ष देश राज शर्मा, महामंत्री चंद्रवीर, डॉ. राजेश गुलेरी, बीएमओ डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ आभा गौतम, लोक निर्माण विभाग के एसई एसके शर्मा, अजय गौतम, बीडीओ केएस राणा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष माधो राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।