फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कागंड़ा में कोरोना संक्रमण के 22 मामले व 55 स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं और 55 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। इस समय जिले में 335 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिले में संक्रमण के कुल 48260 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 46844 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं संक्रमण के कारण अभी तक 1077 मरीजों की मौत दर्ज की गई है।
उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क जरूर लगाएं। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है, वह समय पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें