फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया में फंसे पंकज के पिता का चंडीगढ़ में चल रहा ईलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल भंडारी
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की ओर से बंधक बनाए जाने की खबर के बाद पंकज कुमार की माता सुदर्शना देवी बेसुध हो गई हैं। घर आने-जाने वालों से केवल यही बात कहती है कि मेरे बेटे का वापस ले आओ। वहीं, पंकज के पिता वेद प्रकाश का पीजीआई चंडीगढ़ में गुर्दों का इलाज चल रहा है। नगरोटा बगवां के रढ गांव के पंकज की आखिरी बार घर वालों के साथ 31 जनवरी को बात हुई है। इसके बाद उसका कोई फोन नहीं आया है।
विज्ञापन

हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार और एसडीएम नगरोटा बगवां सिद्धार्थ आचार्य ने परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं, स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका ने भी पीड़ित परिवार से संपर्क किया है। उधर, उस्तेहड़ पंचायत के प्रधान अविनाश उपाध्याय ने बताया कि नाइजीरिया में फंसे पंकज कुमार के परिवार वालों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। पंकज के पिता की दोनों किड़नियां फेल हो गईं थीं। पंकज की माता ने अपनी किड़नी दान की है। पंकज के पिता वेदप्रकाश पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। वहीं माता घर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें