फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी ने लगाया गेट पर ताला, लोगों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के गेट पर ताला, कजलोट में चक्का जाम
विज्ञापन

वाल्मीकि कालोनी को जाने वाले रास्ते का चल रहा विवाद
प्रशासन की मध्यस्थता के बाद प्रदर्शन से हटे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती कजलोट में वाल्मीकि कालोनी को जाने वाले रास्ते में सेना के गेट पर ताला लगाने के बाद लोग भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने कजलोट में चक्का जाम कर दिया। हालांकि, प्रशासन की मध्यस्थता के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क को खोल दिया। लेकिन, रास्ते की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान सड़क बंद रही। साथ ही उन्होंने रास्ते का समाधान न होने की सूरत में लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने का भी एलान कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान धर्मशाला से मैक्लोडगंज आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों विशाल, महिंद्र पाल, संजय, विकास और रंजन आदि ने बताया कि पिछले लंबे समय से उनका रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। थोड़े-थोड़े समय बाद सेना उनके रास्ते को बंद कर देती है। रविवार को भी सेना के अधिकारी के आदेश पर कजलोट वाल्मीकि कालोनी को जाने वाले रास्ते में गेट पर ताला लटका दिया गया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो सेना के अधिकारी गेट पर ताला लगाकर चले गए। ऐसे में उन्होंने कजलोट में चक्का जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला कैंट एरिया में उनकी लंबे समय से रास्ते की मांग चली आ रही है लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। एडीएम कांगड़ा मस्तराम भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके अलावा एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने भी प्रदर्शनकारियों के साथ फोन पर बात करके उपायुक्त के समक्ष मामला रखने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों की सोमवार को उपायुक्त कांगड़ा के साथ बैठक करवाकर उनकी समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें