फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक नालों में लगा रहे गोते, खुले में पी रहे शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटक नदी, नालों में लगा रहे गोते, खुले में पी रहे शराब
विज्ञापन

भागसू वाटर फाल के नाले में फैली गंदगी, शीशे-प्लास्टिक की बोतलों के लगे ढेर
ट्रैफिक प्लान भी नहीं दिला पाया जाम से निजात
विपिन चौधरी
धर्मशाला। धर्मशाला-मैक्लोडगंज घूमने आ रहे पर्यटक यहां के नदी-नालों में सरेआम गोते लगा रहे हैं, साथ ही खुले में शराब पीकर यहां के शांत माहौल को खराब कर रहे हैं। वहीं, भागसू वाटरफाल का नाला गंदगी से सरावोर हो गया, नाले में हर जगह शीशे और प्लास्टिक की बोतलें बिखरी हुई थीं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इसके अलावा वाटर फाल में रोजाना सैकड़ों की तादाद में पहुंच रहे पर्यटकों की सुविधा के लिए कोई भी स्थायी और अस्थायी शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन का धर्मशाला-मैक्लोडगंज में जाम से निजात दिलाने के लिए बनाया गया ट्रैफिक प्लान भी वाहनों के पहिये जाम होने से नहीं रोक पाया है। जिस मार्ग को वन-वे घोषित किया गया है, उस मार्ग से वाहन बेझिझक दौड़ाए जा रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला टीम ने पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज का दौरा किया। इस दौरान टीम को कई अनियमितताएं रास्ते में नजर आईं। टीम एक बजे धर्मशाला से मैक्लोडगंज के लिए निकली। इस दौरान एक बज कर 53 मिनट पर भागसूनाग के पास उसे जाम की स्थिति से गुजरना पड़ा। वहीं, टीम 2:02 बजे स्वीमिंग पुल पर पहुंची, जहां पर कई पर्यटक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे। नियमों की अवहेलना कर पर्यटक स्वीमिंग पूल की दीवार से छलांग रहे थे, इसके अलावा बच्चों को जबरदस्ती स्वीमिंग पूल में धकेल रहे थे। इसके बाद टीम ने 2:17 बजे वाटर फाल से निकल रहे नाले का रुख किया। वहां पर कई पर्यटक नाले में बैठ कर खुले में जाम छलका रहे थे। वहीं, इस दौरान पर्यटक परिवार बच्चों सहित नाले में नहा रहे थे, जबकि कुछ अठखेलियां कर रहे थे। इस दौरान धौलाधार की पहाड़ियों पर बादल छाए हुए थे। टीम को यातायात को नियंत्रित करने के अलावा किसी भी अन्य स्थल पर पुलिस के जवान दिखाई नहीं दिए।

-वाटर फाल एरिया को पर्यटन विभाग देख रहा है। विभाग ही वहां पर शौचालय स्थापित करवा सकता है। - रजनी ब्यास, महापौर, एमसी धर्मशाला

-पुलिस पर्यटकों को नदी-नालों में जाने से रोकने के लिए जागरूक कर रही है। अगर फिर भी पर्यटक नालों में पहुंच रहे हैं तो उन्हें वहां जाने से रोका जाएगा। - संतोष पटियाल, एसपी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


-पर्यटन विभाग एडीबी के जरिये भागसूनाग में बड़ा कांप्लेक्स बना रहा है। ऐसे में यहां पर हर सुविधा मौजूद होगी। वहीं, इस क्षेत्र से वाटरफाल करीब एक-डेढ़ किलोमीटर दूर है। अगर वहां पर भी जमीन मिल जाती है तो शौचालय बनाया जाएगा। - मधु चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें