फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी में दूसरे दिन प्रशासन ने तुड़वाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी में दूसरे दिन भी तुड़वाए अवैध कब्जे
विज्ञापन

प्रशासन ने मंगलवार से शुरू कर रखा है अभियान
जारी रहेगी शहर को अवैध कब्जों से मुक्त करने की मुहिम : देशराज
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी शहर में अवैध कब्जों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दूसरे दिन अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए पुराने टैक्सी स्टैंड से मुख्य मंदिर चरण पादुका तक कब्जे तुड़वाए। प्रशासन ने मंगलवार को पहले ही अवैध कब्जाधारियों को आगाह कर दिया था कि वे प्रशासन का सहयोग करें। बुधवार को प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मुहिम शुरू कर दी। गौरतलब है कि मंगलवार को ज्वालामुखी के मार्ग नंबर दो में तहसीलदार ज्वालामुखी वेद प्रकाश अग्निहोत्री, नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम कुमार, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी, थाना प्रभारी मनोहर चौधरी ने ज्वालामुखी शहर को अवैध कब्जों से मुक्त करने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि बुधवार को भी अवैध कब्जों को हटवाने की मुहिम चलाई गई। इसमें अवैध कब्जाधारियों के कब्जे तुड़वाए गए। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी का कहना है कि शहर को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा, जब तक पूर्ण रूप से शहर अवैध कब्जों से मुक्त नहीं हो जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें