फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्णाहुति के साथ चैत्र नवरात्र समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा नंदिकेश्वेर धाम में 18 से 25 मार्च तक चले चैत्र नवरात्र का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। एसडीएम धर्मशाला एवं मंदिर सहायक आयुक्त धर्मेश रामोत्रा, मंदिर अधिकारी गिरजेश चौहान, यजमान नरेश आचार्य और जिला भाजपा महामंत्री चंद्र भूषण नाग ने आचार्य बालक राम के नेतृत्व में 31 विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ ठीक 12 बजे पूर्णाहुति डाल कर चैत्र नवरात्रों का समापन किया।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी गिरजेश चौहान ने बताया कि आठ दिन तक चले चैत्र नवरात्र में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा के चरणों में शीश नवा कर आशीर्वाद लिया। नवमी के दिन सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं। यह सिलसिला देर सायं तक जारी रहा। नवमी के दिन करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया है। इससे पूर्व अष्टमी की रात को मां चामुंडा का नशीतपूजन किया गया। मां का पुराना सिंदूर निकालकर नया सिंदूर अर्पित किया गया। इसके बाद मां चामुंडा को 108 प्रकार के देसी घी से व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसे प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरित किया गया। मंदिर अधिकारी ने बताया कि इन चैत्र नवरात्रों में अपेक्षा सेभी बहुत कम संख्या में श्रद्धालु चामुंडा मंदिर पहुंचे। नवरात्र में किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की कोई असुविधा की शिकायत प्रशासन को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें