अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर(कांगड़ा)। 30 मार्च को होने वाले ‘सांसद हिसाब दो’ कार्यक्रम के तहत विधानसभा जसवां परागपुर कांग्रेस कमेटी की रविवार को बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि 30 मार्च को डाडासीबा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सांसद अनुराग ठाकुर के कार्यकाल की विफलता को जसवां परागपुर की जनता को बताया जाएगा। इस दौरान 2019 में लोस चुनावों को मद्देनजर रखकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विक्रम शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पराशर, पूर्व युकां अध्यक्ष अमित ठाकुर, महासचिव बाबू गुरबचन, सचिव दलजीत सिंह, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजिंद्र गोगा, महिला अध्यक्ष पुष्पा मन्हास, अनुराधा शर्मा, ममता कटवाल, अंजना शर्मा, नीलम राणा, अंजू कुमारी, सूरज राणा, रविंद्र शर्मा, किशोरी लाल, प्रीतम चंद और युकां उपाध्यक्ष विशाल राणा मौजूद रहे।