नगरोटा सूरियां(कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां ब्लॉक की जरोट पंचायत के घेड़ गांव में दो दिन से बिजली गुल है। प्रभावित परिवारों की बिजली बंद होने से सोमवार यानी 18 दिसंबर को प्रदेश विस चुनावों के आ रहे नतीजों की पल पल से जुड़ी खबरें टीवी पर न मिलने का भी गहरा रोष है। गांव के लगभग 50 घरों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद पड़ी है। गांव के बाशिंदों में रवि कुमार, सुनील कुमार, सुभाष चंद, सुरूप, प्रताप चंद, कमलेश कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार ने बिजली बोर्ड के लचर रवैये को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि छह महीने से लगातार बिजली कट लग रहे हैं। कई बार तो चार दिन तक भी बिजली सप्लाई बंद पड़ी रहती है। समस्या को लेकर कई बार लिखित शिकायत देने के बाद भी बोर्ड की नींद अभी तक नहीं टूटी है। लोगों में रोष है कि समस्या पर विभाग के उच्च अधिकारी सुस्ती बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि समलोटा ट्यूबवेल स्कीम-1 पर स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर में कई महीनों से तकनीकी खामी है, लेकिन बोर्ड खानापूर्ति करने में लगा है। पंचायत प्रधान जरोट सोमनाथ ने कहा कि ट्रांसफार्मर को लेकर ज्वाली उपमंडल विद्युत कार्यालय को भी शिकायत पत्र लिखा गया, लेकिन गौर ही नहीं की गई। लोगों का कहना है कि बिजली न होने से अमलेला, घाड़ जरोट और जरोट पंचायतों के सैकड़ों बाशिंदों को शनिवार सुबह से ही पानी की सप्लाई भी नहीं नसीब हुई है। उन्होंने चेताया है कि जल्द समस्या हल नहीं की गई तो वे बोर्ड के नगरोटा सूरियां कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने बताया कि बच्चे मिड टर्म परीक्षाएं दे रहे जो बिना बिजली के दीये की लौ में पढ़ने को मजबूर हैं। वहीं,
बड़ा ट्रांसफार्मर न मिलने से समस्या
विद्युत बोर्ड के एसडीओ अतुल महाजन ने कहा कि निर्धारित क्षमता वाले ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने की वजह से समस्या पेश आ रही है। सोमवार को समस्या का फिलहाल अस्थायी तौर पर समाधान कर दिया किया जाएगा।