फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिले में तीन जगह 18.10 ग्राम चिट्टा बरामद, दंपती समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट वाली बाइक की तलाशी में टूल बॉक्स में छिपाकर रखा गया चिट्टा पकड़ा
विज्ञापन

आरोपियों से नशीले पदार्थ की तस्करी के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाने में लगी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला/गगल/नूरपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 18.10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने कांगड़ा, मैक्लोडगंज और नूरपुर में पंजाब के दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि सीआईए टीम ने पुलिस थाना गगल के अंतर्गत गगल-शाहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनोई पुल के पास नाकाबंदी के दौरान 5.72 ग्राम चिट्टे के साथ रोहित वोहरा (26), निवासी वार्ड-तीन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कांगड़ा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में रविवार तड़के मैक्लोडगंज पुलिस ने धर्मकोट निवासी रमेश कुमार (53) के कब्जे से 2.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में आरोपी को बीएनएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस पर रिहा कर दिया गया।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम और सदवां पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने खज्जन में स्थित फैक्टरी के पास नाकाबंदी के दौरान 11 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब निवासी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। टीम ने प्रकाश सिंह (24) और सोनिया (19), निवासी नौशैहरा मज्जा सिंह, जिला गुरदासपुर, पंजाब से यह चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक की तलाशी के दौरान उसके टूल बॉक्स में छिपाकर रखा यह चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और अन्य संभावित संलिप्त लोगों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें