फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पिस्टल तान कर शराब ठेके से पौने दो लाख रुपये लूटे, सेल्समैन घायल

Mon, 29 Jun 2026 08:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटियालकड़ में शनिवार देर रात तीन अज्ञात बदमाशों ने शराब के ठेके से पिस्टल (देसी कट्टा) तानकर करीब पौने दो लाख रुपये लूट लिए। क्षेत्र में देसी कट्टा दिखाकर इस तरह की लूटपाट की यह पहली वारदात है, जिससे इलाके में दहशत है। वारदात के दौरा बदमाशों ने ठेके के सेल्समैन पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी मनोज धीमान ने बताया कि यह वारदात शनिवार रात करीब 11 बजे हुई, जब पटियालकड़ पंचायत में स्थित शराब के ठेके पर एक कर्मचारी (सेल्समैन) मौजूद था। इसी दौरान वहां तीन अज्ञात लोग पहुंचे और उन्होंने कट्टानुमा पिस्टल दिखाकर कर्मचारी को कैश बॉक्स उनके हवाले करने को कहा। इसी बीच एक अन्य आरोपी ने सेल्समैन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
इसके बाद आरोपी ठेके का कैश बॉक्स और कर्मचारी का मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। जाते-जाते आरोपी सेल्समैन का मोबाइल 53 मील के पास फेंक गए थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। घायल सेल्समैन का नगरोटा बगवां अस्पताल में उपचार करवाया गया है। डीएसपी धीमान ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग दूसरे राज्य के लग रहे हैं और इस क्षेत्र में इन दिनों एक मेला भी लगा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस रात से ही मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। लूटपाट के बाद आरोपी जिस गाड़ी से भागे थे, पुलिस ने उस वाहन को ट्रेस आउट कर लिया है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं और दावा किया है कि लुटेरों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें