फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट में मिलेगी पालमपुर अस्पताल की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल पालमपुर की पूरी जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी। पालमपुर अस्पताल की रविवार को वेबसाइट लांच की गई है। इसमें अस्पताल से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। सिविल अस्पताल पालमपुर में सांसद शांता कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार की उपस्थिति में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। यही नहीं, अब इस अस्पताल एंडोस्कोपी भी हो सकेगी।
विज्ञापन

शांता कुमार ने सांसद निधि से 25 लाख रुपये से एंडोस्कोपी सुविधा, 14 लाख रुपये सेअल्ट्रासाउंड कलर डाप्लर, डिजिटल एक्सरे सुविधा, ब्रेस्ट फीडिंग रूम, आंतरिक विभाग में साउंड सिस्टम और हॉस्पिटल की वेबसाइट शुरू की है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर में एंडोस्कोपी सुविधा आरंभ होने से यह शिमला और टांडा के बाद तीसरा संस्थान बना है। अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के लिए एक सराय भवन की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
इस मौके पर स्थानीय विधायक आशीष बुटेल, बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, त्रिलोक कपूर, पालमपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, सुलह भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रवीण शर्मा, मनोज रत्न, पालमपुर नगर परिषद के अध्यक्ष राधा सूद, एसडीएम पंकज शर्मा, डीएसपी पंकज शर्मा और डॉ. विनय महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें