फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलदारों को बनाया जाए चालक : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। राजकीय अर्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ कांगड़ा ने सरकार ने विभिन्न विभागों और बोर्डों में 20 से 25 साल से गाड़ियां चला रहे बेलदारों को चालक बनाने की मांग उठाई है। साथ ही चालकों की पदोन्नति न होने पर उन्हें टेक्निकल स्केल देने की मांग भी की है। शुक्रवार को महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय में कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

धर्मशाला स्थित महासंघ के कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनजीत कुुमार और वरिष्ठ नेता घनश्याम गुलेरिया की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना हुई। अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि हाल ही में कांगड़ा में महासंघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था। शुक्रवार को कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर महासंघ के महासचिव अश्वनी कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, उपप्रधान प्रभात सिंह, जिला कांगड़ा लेखाकार कृष्ण चंद, संगठन सचिव सुरेश कुमार, प्रचार सचिव गौतम चंद, धर्मशाला शाखा प्रधान राजेंद्र कुमार, महासचिव रणवीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रकाश सिंह, संदीप कुमार, मिलाप चंद, संजय कुमार, संजीव कुमार, यशपाल शर्मा, अनूप वालिया और जगदीश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें