फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 पोलिंग बूथों पर महिलाएं करवाएंगी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। इस बार विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर हर विधानसभा हलके के दो पोलिंग बूथों पर पूरा महिला स्टाफ तैनात करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले की 15 विधानसभा सीटों में कुल 30 पोलिंग बूथ चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी वर्मा ने बताया कि नूरपुर विस हलके में नूरपुर-6 और नूरपुर-7 पोलिंग स्टेशन, इंदौरा विस क्षेत्र में इंदौरा-3 और इंदौरा-4 मतदान केंद्र, फतेहपुर विस में रैहन-2 व धमेटा-1, जवाली में पलौरा-3 और खैरियां-2 मतदान केंद्र, देहरा में देहरा-3 और सुनहेत-1, जसवां परागपुर में परागपुर और बनी पोलिंग बूथ, ज्वालामुखी में दरंग-2 और ज्वालामुखी-1, जयसिंहपुर में लाहड़ी धार और दालू, सुलह में मैंझा अपर और मारंडा-3 मतदान केंद्र, नगरोटा बगवां में बलधर और नगरोटा-3, कांगड़ा में कांगड़ा-1 और कांगड़ा-2, शाहपुर में शाहपुर-1 व शाहपुर-3, धर्मशाला में धर्मशाला-3 और योल-2, पालमपुर में पालमपुर-2 और लोहना-2 और बैजनाथ विस हलके में कोठी-1 और अवेरी मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने का दारोमदार समूचे महिला स्टाफ पर रहेगा। इन मतदान केंद्रों में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासन अधिकारी से लेकर अन्य सभी चुनावी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें