फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपं में कब्जे में ली बैजनाथ और पपरोला पंचायत की संपतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार सूद
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला पंचायतों के अधीन आने वाली संपत्ति के नगर पंचायत को हस्तारंतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में बैजनाथ पपरोला नपं के प्रतिनिधि ने पूर्व में रही दोनों पंचायतों के पंचायत घरों, बाजारों और पपरोला बाजारों की कुल 32 दुकानों को अपने कब्जे में ले लिया है। शेष रही संपत्ति को कब्जे में लेने की प्रक्रिया को आने वाले दिनों में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

संपत्ति के हस्तांतरण का यह मामला दो वर्षों से लंबित पड़ा हुआ था। अब नपं का कार्यभार एसडीएम को सौंपे जाने के बाद कार्य शुरू हुआ है। पपरोला में उतराला रोड स्थित पपरोला पंचायत के दोमंजिला भवन और बैजनाथ बस अड्डे के समीप स्थित बैजनाथ पंचायत के दो मंजिला भवन के अतिरिक्त पपरोला के मुख्य बाजार, बैजनाथ बस अड्डे के समीप और शिव मंदिर के बाहर स्थित दुकानों को अपने कब्जे में लिया है। इसके अलावा पपरोला में 23 और बैजनाथ में कुल 9 दुकानों को कब्जे में लिया गया है। अगली प्रक्रिया में नपं दुकानदारों से लंबित किराये की धनराशि वसूलेगी। उधर, एसडीएम एवं नपं के सचिव विकास शुक्ला ने बताया कि इन व्यापारिक प्रतिष्ठानों में व्यापार कर रहे व्यापारियों से लंबित किराया वसूलने और लंबित किराया न देने की सूरत में शीघ्र दुकानें खाली करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें