मनमोहन चंबियाल
फतेहपुर (कांगड़ा)।
फतेहपुर से निवर्तमान मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने 40 साल के राजनीतिक जीवन में पहली बार हैट्रिक मारी। वे सातवीं बार विधानसभा पहुंचे। सुजान सिंह पठानिया ने पहला चुनाव 1977 में कांग्रेस के विक्रम सिंह के खिलाफ जनता पार्टी की टिकट से जीता था। 1982 के चुनाव में सुजान सिंह पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए। इस चुनाव में भाजपा के राजन सुशांत ने सुजान सिंह पठानिया को 528 वोटों से हराया। 1985 के चुनाव में एक बार फिर राजन सुशांत (14040) ने सुजान सिंह पठानिया(13684) को 356 मतों के अंतर से पटखनी दी। 1990 के चुनाव में सुजान सिंह पठानिया (19508) ने राजन सुशांत (17787) को 1721 वोटों से हराया। 1993 में सुजान सिंह पठानिया (19409) ने राजन सुशांत (17773) को 1636 मतों से हराया। 1998 में राजन सुशांत (24041) ने सुजान सिंह पठानिया (17014) को 7027 मतों से हराया।
इसके अलावा 2003 में सुजान सिंह पठानिया (27147) ने राजन सुशांत (21314)को 5833, 2007 में राजन सुशांत (26729) ने सुजान सिंह पठानिया (21548) को 5181 मतों से हराया। 2009 में उपचुनाव में कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया (25168) ने बलदेव चौधरी (19919) को 5249, 2012 में सुजान सिंह पठानिया (18662) ने बलदेव ठाकुर (11445) को 7217, जबकि अब सुजान सिहं पठानिया ने (18962 ) कृपाल परमार (17678) को 1284 वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है।