फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में एमसी का तीन करोड़ रुपये का नुक्सान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में बरसात में तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। नगर निगम धर्मशाला ने शहर के सभी 17 वार्डों में बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है। इसमें शहर की छोटी सड़कों पर गिरा मलबा, नालियों और डंगे ढहना मुख्य है। इसके अलावा भी लोगों के घरों के डंगे व अन्य क्षति हुई है, जिसे इसमें अंकित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसमें सिर्फ एमसी के दायरे में आने वाले एरिया के नुकसान की रिपोर्ट बनाई गई है। इस बार धर्मशाला शहर में बारिश ने कई सालों का रिकार्ड तोड़ा है, जिसके चलते ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा विद्युत बोर्ड और लोक निर्माण विभाग का भी एमसी के दायरे में काफी नुकसान हुआ है।
नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुखदेव सिंह ने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट वार्ड स्तर पर तैयार की जा रही है। अभी तक लगभग तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। यह रिपोर्ट प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। एमसी के उपमहापौर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि काफी सालों बाद धर्मशाला शहर में बारिश से ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके लिए प्रदेश सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें