फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में नया कारनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी वाले दिन दे दी ऑपरेशन की डेट
विज्ञापन

टांडा में नया कारनामा : टांडा में शनिवार को दर्जनों मरीज बैंरग लौटे
मरीज बोले, बिना कैलेंडर देखे ही डेट दे देते हैं डाक्टर
छुट्टी होने की बात सुनते ही मरीजों में मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। आप इलाज के लिए टांडा आएं और कोई परेशानी न झेलें, ऐसा मुमकिन ही नहीं। शनिवार को वे मरीज परेशानी में पड़ गए जिनके छोटे, बड़े ऑपरेशन किए जाने थे। जी हां, चिकित्सकों ने ऑपरेशन के लिए बुलाए मरीजों को शनिवार को बैंरग लौटा दिया। हवाला दिया गया कि आज छुट्टी है। आंबेडकर जयंती पर टांडा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को छुट्टी थी।
विज्ञापन

सर्जरी विभाग से संबंधित ऐसे दर्जनों मरीजों को वापस अगली डेट देकर भेज दिया गया। ऑपरेशन करवाने के लिए जिला कांगड़ा के अलावा बाहरी जिलों से तीमारदार अपने मरीजों को लेकर आए थे। सुबह जिन मरीजों को डेट दी गई थी वे ऑपरेशन की तैयारी के साथ आए थे। लेकिन यहां तो ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक ही नहीं थे। कहा गया कि आज छुट्टी है। इसलिए अब उन्हें अगली दी गई डेट में आकर ऑपरेशन करवाने होंगे। सवाल यह है कि क्या चिकित्सक बिना कैलेंडर देखे ही ऑपरेशन की डेट दे देते हैं। मायूस मरीजों को वापस घर लौटना पड़ा। उन्हें अब अगले वीरवार की डेट दी गई है। शनिवार सुबह छुट्टी की बात सुनते ही मरीज और उनके तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। कई तीमारदार गुस्से में थे। वे कहते हैं कि एक तो इतनी दूर से आओ और यहां ऐसा जवाब सुनकर चिकित्सकों ने उन्हें परेशानी में डाल दिया। जग सिंह राणा अपने बेटे के ऑपरेशन के लिए आलमपुर से टांडा आए थे। उन्हें भी यही जवाब मिला कि आज छुट्टी है। परेशान होकर वे वापस अपने बेटे को लेकर चले गए। ऐसा ही आलम अन्य मरीजों का था। कुछ ने चिकित्सकों से कहा भी कि यह तो अजीब सी बात है। डेट देते समय कम से कम कैलेंडर तो देखा होता। टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमेश भारती ने कहा कि हो सकता है कैलेंडर में देखती बार डाक्टर से चूक हो गई हो। वे जांच करेंगे कि मरीजों के साथ ऐसी चूक कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें