फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में 55 बच्चों सहित 118 नए मामले, युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के साथ लोगों को परेशान कर दिया है। साथ ही बच्चों में बढ़ते संक्रमण के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से करता रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी कागंड़ा में 47 छात्रों समेत 118 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, 10 मरीजों ने वायरस के जंग जीत ली है और लंबागांव की 34 वर्षीय युवती की संक्रमण के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के 10 से अधिक स्कूलों के छात्रों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। सीएमओ कांगड़ा ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए विभाग की ओर से लगातार कोविड टेस्टिंग की जा रही है और लोगों को इससे बचने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय जिले के स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। वहीं त्योहारी सीजन होने के कारण भी मामले और ज्यादा बढ़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर अभी भी लोगों ने लापरवाही बरती तो जल्द कोरोना की संभावित तीसरी लहर न्योता दे सकती है। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 50530 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 48567 मरीजों ने वायरस तो मात दे दी है। वहीं 1119 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें