फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज की मजबूती पर खर्च होंगे 1

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतीराज की मजबूती पर खर्च होंगे 1894 करोड़
विज्ञापन

नूरपुर में बोले पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास तथा पंचायती राज संस्थाओं को स्वावलंबी, स्वायत्त तथा सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं को अनेक वित्तीय शक्तियां प्रदान की गई हैं। ग्रामीण विकास तथा पंचायतीराज विभागों के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में 1894 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी उन्होंने चंबा जिला के भटियात में मनाए जा रहे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए प्रवास पर जाते हुए नूरपुर में दी। कंवर ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करने के साथ ही उन्हें धरातल पर लागू किया है। उन्होंने बताया की सभी क्षेत्रों के संपूर्ण विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर, इंदौरा की विधायक रीता धीमान, भटियात के विधायक विक्रम जरयाल, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाल परमार, एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरिंदर ठाकुर, भाजपा नेता रणवीर निक्का, भवानी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें