फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांगू-माजरा सड़क का 100 मीटर हिस्सा बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। बरसात के कहर से रविवार रात को पौने दो करोड़ की लागत से बने रहे ढांगू-माजरा सड़क मार्ग का करीब 100 मीटर का हिस्सा टूट कर चक्की खड्ड में बह गया। पांच महीने पहले ही इस सड़क और चक्की खड्ड में क्रेटवाल के लिए टेंडर हुए थे।
विज्ञापन

इसी साल फरवरी में इंदौरा की विधायक रीता धीमान ने इस सड़क मार्ग का लोकार्पण किया था, लेकिन मात्र पांच माह के अंदर ही पोने दो करोड़ की लागत से बनी सड़क पांच माह में ही टूट गई। वहीं, चक्की खड्ड में बनाये गए क्रेटवाल धराशायी होकर पानी के बहाव में बह गए। अब जम्मू जालंधर रेलवे मार्ग चक्की खड्ड पर बने दो पुल भी खतरे में पड़ गए है, क्योंकि लगातार सड़क चक्की खड्ड में बह रही है। इससे रेलवे के पुल क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। सड़क बहने की सूचना मिलने पर इंदौरा लोक निर्माण विभाग और ढांगू पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची गई और दोनों तरफ से रास्ते को बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। जिससे तीन गांव के रह रहे लोगों किसान प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें