फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर-मनई सड़क पर गिरा पुल का डंगा ढहा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर/लंज (कांगड़ा)। शाहपुर-हरनेरा-मनई सड़क पर पंधू में पुल का डंगा गिर गया। इससे यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। यह पुल मनई, लपियाना सहित चंगर क्षेत्र को हरनेरा शाहपुर के साथ जोड़ता है। डंगा गिरने से वर्षों पुराने पुल को भी खतरा हो गया है। वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, लंज, गगल, तियारा सड़क एक हफ्ते से बंद पड़ी हुई है, जिसके कारण लोगों को धर्मशाला व कांगड़ा जाने के लिए लंज, गाहलियां रानीताल मार्ग ही बचा है। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की दुराना-खैरियां-वकाण सड़क नाले के पानी के बहाव में बह गई। पूरी सड़क नाले में तबदील हो गई। सड़क से काफी मलबा बहने से पुल पर जमा हो गया, जिससे पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। बीडीसी साधू राम राणा, वकील चौधरी, चुनी लाल, तरसेम, रीता राणा, मुंशी राम, चमेल सिंह, जोगिंद्र ने कहा कि जल्द सड़क की मरम्मत की जाए। वहीं, लोक निर्माण विभाग कोटला के एसडीओ युद्धवीर सिंह ने कहा कि उन्हें सड़क के बहने के बारे में अभी जानकारी मिली है। सड़क का जायजा लेने के लिए जल्द ही कर्मचारी भेजे जाएंगे।

फोटो कहां ..
पानी में बही कार, बाल-बाल बचा परिवार
परागपुर में पांच घंटे अवरुद्ध रहा यातायात
परागपुर (कांगड़ा)। नक्की खड्ड में पानी का ज्यादा बहाव आने से परागपुर में पांच घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। पानी के बहाव की चपेट में एक कार आने पर बड़ी मशक्कत के बाद उसमें सवार पति पत्नी और बच्चे को बचाया गया, लेकिन कार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। ढलियारा खड्ड में भी पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण सात घंटे यातायात अवरुद्ध रहा। आलम यह था कि दूसरे राज्य की बसें और निजी वाहन कतारों में परागपुर के समीप नक्की और ढलियारा खड्ड में खड़े रहे।
विज्ञापन


जसवां परागपुर में कई जगह सड़कें बंद
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। संसारपुर टैरेस से डाडासीबा सड़क पर बाड़ी, स्यूल खड्ड, घाटी, लोअर नारी, लिंक रोड कुट सड़क पर कई जगह मलबा और पेड़ गिरने से सड़कें बंद हो गई। संसारपुर टैरेस से माता चिंतपूर्णी सड़क पर भी कई जगह पर पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई और आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। वहीं लोक निर्माण विभाग के जेई पुष्पिंद्र सिंह ने कहा कि विभाग की जेसीबी सड़कों को बहाल करने में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें