फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: टोरू काहनपट्ट के रितेश राणा और दुराना गांव निवासी अनुज कुमार सेना में बने लेफ्टिनेंट

Mon, 07 Sep 2026 09:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धीरा (कांगड़ा)/धर्मशाला।

सार

कांगड़ा जिले के उपमंडल धीरा के टोरू काहनपट्ट निवासी 23 वर्षीय रितेश राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। 
विज्ञापन
रितेश राणा और अनुज कुमार सेना में बने लेफ्टिनेंटञ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल धीरा के टोरू काहनपट्ट निवासी 23 वर्षीय रितेश राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन मिला। रितेश अब भारतीय सेना की 16 मद्रास रेजिमेंट में सेवाएं देंगे। रितेश ने पुणे से बीएससी और एमएससी की पढ़ाई पूरी की है। उनके परिवार की सैन्य पृष्ठभूमि है। उनके पिता विक्रम सिंह 6 जैक राइफल्स से सूबेदार सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता रजनी कुमारी गृहिणी हैं। रितेश राणा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन ममता, दादा अमी चंद, दादी सरस्वती देवी और गुरुजनों को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुराना के अनुज तीसरे प्रयास में बने लेफ्टिनेंट
 जवाली तहसील के दुराना गांव के अनुज कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पांच सितंबर को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), गया में आयोजित पासिंग आउट परेड में अनुज को सेना में कमीशन दिया गया। अनुज ने प्रारंभिक स्कूली शिक्षा बीबीएमबी डीएवी पब्लिक स्कूल नंगल (पंजाब) से प्राप्त की। इसके बाद पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कपूरथला से बीटेक की। उन्होंने तीसरे प्रयास में एसएसबी परीक्षा उत्तीर्ण की। अनुज के पिता तरसेम सिंह बीबीएमबी नंगल में कार्यरत हैं, जबकि माता सुमन कुमारी गृहिणी हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनुज की इस उपलब्धि से दुराना गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें