फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरी में तेज बारिश में बही पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर-धर्मशाला वाया नगरी सड़क पर बरथरी खड्ड पर बनी बाईपास पुलिया सोमवार को पहली ही बारिश में बह गई। पुलिया के बहने से यातायात बाधित हो गया। पर्यटन सीजन के चलते यह बाईपास पुलिया लोनिवि ने पुल के निर्माणकार्य के चलते अस्थायी तौर पर वाहनों के गुजरने के लिए बनाई है। सोमवार सुबह हुई भारी बारिश से यह पुलिया बह गई।
विज्ञापन

हालांकि, विभाग ने पुलिया बहते ही इसका काम शुरू कर दिया और दोपहर तक हल्के वाहनों के लिए रास्ता बना दिया था। पुलिया बहने से डेरा सच्चा सौदा से होकर वाया राख से यातायात को बदला गया, लेकिन बसों को इस सड़क से जाने से समस्या बनी रही। कई बसें वाया मैंझा तो कई दूसरे रास्तों से गईं। इस सड़क से पालमपुर-धर्मशाला व कांगड़ा तक रोजाना सैकड़ों बसों के रूट हैं, जो पुलिया बहने से प्रभावित हुए। बारिश इतनी तेज थी कि पुलिया बारिश का प्रवाह नहीं सहन सकी। यह पुलिया कुछ माह पहले ही बनाई गई थी।
विज्ञापन

उधर, विभाग के एक्सईएन विकास सूद ने कहा कि पुलिया का काम शुरू कर दिया है। छोटे वाहनों के लिए मार्ग चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें