फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी: बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे 600 पद

Tue, 29 Oct 2013 11:25 AM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका प्रस्ताव बोर्ड प्रबंधन ने तैयार कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है। इसमें 313 टीमेट के अलावा मिनिस्ट्रियल स्टाफ, जेई, एसडीओ से लेकर अन्य कर्मचारियों के पद हैं। इन पदों पर भर्ती अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड और राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जानी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बोर्ड प्रबंधन ने खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इस साल मुख्यमंत्री ने बोर्ड में 672 पद भरने की स्वीकृति दी है। अब प्रबंधन को सरकार के भेजे गए प्रस्ताव पर हरी झंडी मिलने का इंतजार है। सरकार की मंजूरी मिलते ही बोर्ड प्रबंधन की ओर से आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बोर्ड में निचले स्तर पर और कितने पद खाली है, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने सभी डिविजनों से डिटेल मंगवा ली है। डिविजनों से डिटेल आने के बाद ही अगले दो सालों में किस वर्ग में कितने पद भरे जाने हैं, इसका प्रारूप फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के सम्मेलन में अगले तीन सालों में 2016 पद भरने की घोषणा की थी। इस कोटे के तहत चालू वर्ष में 672 पद भरे जाने हैं। इन पदों में 313 टी मेट, लाइन मैन, जेई, एसडीओ के लगभग 100 पद और 175 पद मिनिस्ट्रियल स्टाफ के हैं। इसमें लिपिक, एकाउंटेंट से लेकर अन्य वर्गों के कर्मचारी शामिल है।

बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने बताया कि खाली पदों को भरने के लिए सरकार के पास मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें