फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur On Bhang Cultivation: जयराम बोले- भांग की खेती को व्यवहारिक तौर पर लागू कर पाना चुनौती भरा कार्य

Sun, 08 Sep 2024 06:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने को लेकर बनाई जा रही पॉलिसी पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने के लिए बनाई जा रही पॉलिसी पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में चल रहे आर्थिक संकट दौर के बीच आय के नए-नए विकल्पों को तलाशा जा रहा है। प्रदेश की मौजूदा सरकार भी हिमाचल की इनकम बढ़ाने के लिए आय के स्त्रोंतों को खोज रही है। भांग की खेती भी उसी का ही एक हिस्सा है और इसे लीगल करने के लिए पहले से ही कसरत शुरू हो गई थी। इस खेती को वैध बनाने के लिए गठित कमेटी ने सदन में अपनी रिपोर्ट पेश की है, जिसे विपक्ष ने भी स्वीकारा है।

विज्ञापन




'विपक्ष इस पॉलिसी के विरोध में नहीं'
वहीं, जयराम ठाकुर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन के बीच भांग की खेती को व्यवहारिक तौर पर लागू कर पाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने प्रदेश सरकार को सलाह दी है कि सरकार पहले भांग की खेती के नफे-नुकसान सही ढंग से जान ले और फिर उसके बाद ही इसे लागू करने की दिशा में प्रयास करे। जयराम ने साफ किया कि विपक्ष इस पॉलिसी के विरोध में नहीं है, लेकिन आने वाले समय में सरकार का इस पर क्या रुख रहता है, उस हिसाब से इसपर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


'बंद किए जा रहे और बदले जा रहे संस्थानों को लेकर भी कड़ी नाराजगी'
पत्रकारों के सवाल पर जयराम ठाकुर ने प्रदेश में सरकार द्वारा बंद किए जा रहे और बदले जा रहे संस्थानों को लेकर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के साथ प्रदेश सरकार शुरू से ही भेदभाव कर रही है। पहले यहां पूर्व की सरकार द्वारा खोले गए सैंकड़ों संस्थान बंद कर दिए गए और अब संस्थानों को बदला जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदन में भी इस बात को प्रमुखता से रखा गया है। संस्थान जनहित के लिए खोले जाते हैं और सरकार को इस बात को सोचना चाहिए । अगर किसी दूसरे स्थान पर संस्थान की जरूरत है तो वहां नया संस्थान खोला जाए। इससे पूर्व उन्होंने सुंदरनगर में भाजपा सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक में शिरकत की और इस अभियान को और तेज़ी लाने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल, विधायक विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरनगर पूर्व विधायक हीरालाल सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

बालीचौकी हादसे पर किया शोक व्यक्त
सराज के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बालीचौकी के कांढा में हुए सड़क हादसे को अत्यंत दर्दनाक एवं दुःखद बताया है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी ईश्वर से प्रार्थना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें