फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- विमल नेगी के मौत मामले की सीबीआई जांच हो

Wed, 19 Mar 2025 08:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचपीपीसीएल के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत के मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में इस तरीके की घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं। पीड़ित को निष्पक्ष न्याय मिले। इसके लिए पूरे मामले की जांच सीबीआई की ओर करवाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर श्रद्धाजंलि देते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एचपीपीसीएल के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत के मामले में बहुत सारे तथ्य सामने आए हैं। उनके लापता होने के बाद ही परिजनों की ओर से एचपीपीसीएल प्रबंधन के उच्च अधिकारियों के खिलाफ तमाम आरोप लगाए थे। ऐसी स्थिति बहुत खतरनाक है। इसके साथ ही अब पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में उच्च अधिकारियों को हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


बुधवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरीके के आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सुक्खू सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही पावर कॉरपोरेशन पर तमाम तरह का आरोप लग रहे थे। यह मामला बहुत गंभीर है। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में इस तरीके की घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं। पीड़ित को निष्पक्ष न्याय मिले। इसके लिए पूरे मामले की जांच सीबीआई की ओर करवाई जानी चाहिए। दूध का दूध पानी का पानी हो सके। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने के लिए यह बहुत जरूरी है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशा बेतहाशा बढ़ रहा है और सरकार झूठे आंकड़े गढ़ने में लगी है। मुख्यमंत्री कभी कहते हैं कि प्रदेश में नशा 20 प्रतिशत कम हो गया तो कभी कहते हैं कि 30 प्रतिशत कम हो गया। आखिर यह आंकड़े आ कहां से रहे हैं। जो नशा कुछ समय पहले तक प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में ही सीमित था। वह आज प्रदेश के कोने-कोने में फैल रहा है। प्रदेश के युवा शौचालय, सड़कों और जंगलों में नशे के ओवरडोज मर रहे हैं। वर्ष 2025 में ही 13 युवाओं की मौत की सूचना है। नशे के चपेट में आने से मरने वाले लोगों का असली आंकड़ा आधिकारिक आंकड़े से बहुत बड़ा है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बसों पर पंजाब में हमले हो रहे हैं, तोड़फोड़ हो रही है। पंजाब जाने वाले लोग काफी डरे हुए हैं। दोनों प्रदेशों के बीच सौहार्द और भाईचारा बना रहे इसके लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए। पंजाब के पर्यटक हिमाचल प्रदेश में आए उनका स्वागत है लेकिन वह हिमाचल की वादियों का लुप्त उठाने के साथ-साथ कानूनों का भी सम्मान करें। यह मामला बहुत गंभीर है, इसलिए सरकार को इस मामले में गंभीरता से काम करते हुए आपस में सौहार्द बनाए की कोशिश की जानी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें