फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day: चंबी में महिला दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह आज, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे सम्मानित

Sat, 08 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

शनिवार को राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मान समारोह शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मान समारोह शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को पंचायत राज मंत्री अनिरुद्ध ठाकुर और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस अवसर पर डीसी हेमराज बैरवा और एसपी शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार सार्थक कदम उठा रही है और चंबी मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनियां भी लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को भी प्रदर्शनी में उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें