फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo Crisis: होटलों में 10 से 20 फीसदी बुकिंग रद्द, हिमाचल के पर्यटन पर पड़ा प्रतिकूल असर

Fri, 12 Dec 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा संजय भारद्वाज, मनाली।

सार

IndiGo Crisis: इंडिगो की हवाई उड़ानें रद्द होने के कारण हिमाचल की वादियों में आने वाले पर्यटकों के कार्यक्रम टल गए हैं। इस वजह से 10 से 20 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो संकट का हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है। हवाई उड़ानें रद्द होने के कारण हिमाचल की वादियों में आने वाले पर्यटकों के कार्यक्रम टल गए हैं। इस वजह से 10 से 20 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो गई है। हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले विंटर सीजन पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय सबसे कठिन दौर से गुजर रही है।

विज्ञापन


रोजाना लगभग 2300 फ्लाइट्स ऑपरेट करने वाली और घरेलू एविएशन मार्केट में 60 प्रतिशत से भी अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इस इंडिगो का मार्केट कैप मौजूदा संकट के बाद करीब 21,000 करोड़ रुपये तक घट चुका है। रोजाना उड़ानें रद्द हो रही हैं। इसका सीधा असर हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर देखने को मिल रहा है। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो गुजरात, दिल्ली, मुंबई, पश्चिम बंगाल सहित दक्षिण भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या घट गई है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि इंडिगो संकट का पर्यटन कारोबार पर असर पड़ा है। 10 से 20 प्रतिशत बुकिंग रद्द हुई हैं। हालात नहीं सुधरे तो समस्या और बढ़ सकती है।

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष इन दिनों 70 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी चल रही थी। इस साल यह आंकड़ा 50 से 60 प्रतिशत ही रह गया है। इंडिगो विवाद से पर्यटकों की बुकिंग भी रद्द हुई है। ट्रेवल एजेंट अभिनभ का कहना है कि कुल्लू-मनाली समेत पूरे हिमाचल के पर्यटन पर इंडिगो संकट का असर पड़ा है। 20 प्रतिशत तक बुकिंग रद्द हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें