फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: नजरें सूर्य-शुभमन पर, धर्मसंकट से बचने के लिए धौलाधार के पहाड़ों में करना होगा धुआंधार प्रदर्शन

Sun, 14 Dec 2025 01:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

IND vs SA 3rd T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम रविवार को टी-20 मुकाबले में आमने सामने होगी। तीसरे टी-20 मैच में सबसे ज्यादा नजरें लंबे समय से फॉर्म वापस पाने के लिए जूझ रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल के प्रदर्शन पर होंगी। पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास को पहुंचे भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल पिच को देखते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलाधार पर्वतमाला के बीच बने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें रविवार को टी-20 मुकाबले में दस साल बाद एक-दूसरे से टकराएंगी। भारतीय टीम 2015 में मिली पिछली हार का बदला चुकाने के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में धर्मसंकट से बचने के लिए बढ़त हासिल करना चाहेगी। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं।

विज्ञापन


फरवरी-मार्च में भारत-श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले भारतीय टीम प्रबंधन अंतिम एकादश तय करने की तैयारी में है। विश्वकप से पहले भारत के पास अब सिर्फ आठ टी-20 मैच बचे हैं। इनमें तीन मौजूदा सीरीज के और पांच न्यूजीलैंड से खेले जाएंगे। अब टीम प्रबंधन बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग करने से भी बचना चाहेगा। तीसरे टी-20 मैच में सबसे ज्यादा नजरें लंबे समय से फॉर्म वापस पाने के लिए जूझ रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल के प्रदर्शन पर होंगी। शुभमन ने शनिवार को यहां बल्लेबाजी के साथ ही क्षेत्ररक्षण पर जमकर अभ्यास किया। शुभमन को अपना आत्मविश्वास हासिल करने के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी।

फिर तीसरे नंबर पर आ सकते हैं सूर्यकुमार
धर्माशाला में अभिषेक और शुभमन पारी की शुरुआत करेंगे। दूसरे मैच में अक्षर को तीसरे नंबर पर भेजने का दांव विफल रहा था। अब कप्तान सूर्यकुमार के खुद फिर तीसरे और तिलक के चौथे नंबर पर आने की संभावना है। द. अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण नगीदी, नोत्जें, बार्टमैन, जैसेन और सिपामला का सामना करने के लिए बल्लेबाजों को जल्दबाजी के बजाय पिच पर टिकना होगा।
 

कुलदीप-वरुण में से कौन
द. अफ्रीका के खिलाफ कुलदीप घातक रहे हैं। बीते दोनों मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला था। तीसरे मैच में वरुण की जगह कुलदीप को खिलाया जाता है, या फिर दोनों को मौका मिलेगा। ऐसा होता है, तब अक्षर या शिवम में से एक बाहर बैठेगा।
 

199 भी नहीं बचा पाई थी भारतीय टीम
धर्मशाला में तापमान दस डिग्री से भी कम रह सकता है। ओस के साथ ही बर्फ पड़ने की संभावना है। यहां बड़े स्कोर का बचाव आसान नहीं है। रात में खेले गए बीते पांच टी-20 मैचों में से चार में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती थी। भारत ने यहां तीन टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें फरवरी 2022 में दो मैच श्रीलंका के खिलाफ बाद में बल्लेबाजी कर जीते, तो एक मैच अक्तूबर 2015 में द. अफ्रीका के खिलाफ 199 रन का स्कोर बनाने के बाद भी सात विकेट हारा था। हालांकि, कम तापमान के बीच तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुमराह को दिखाना होगा असली खेल
डिकॉक की वापसी के साथ ही मार्करम, स्टब्स, ब्रेविस, मिलर, फरेरा और जैसेन मेहमान टीम को बल्लेबाजी में गहराई और मजबूती देते हैं। बीते मैच में बुमराह के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में पहली बार 4 छक्के लगे थे। उन्हें अपना असली खेल दिखाना होगा। फरेरा ने बुमराह के एक ओवर में 17 रन बनाए थे। अर्शदीप को अपनी लाइन-लेंथ ठीक रखनी होगी, जिन्होंने 13 गेंद का एक ओवर फेंकने के साथ ही 54 रन लुटाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें