फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सीमेंट 15 से 31 रुपये सस्ता

Thu, 26 Dec 2013 01:44 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में एक साल में सीमेंट के दाम 15 से 31 रुपये तक घटे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में लंबे समय से दूसरे राज्यों के मुकाबले ज्यादा दाम पर सीमेंट बेचने का विवाद चलता रहा है। पूर्व सरकार के समय से सरकार की ओर से कंपनियों पर दाम घटाने का दबाव बनाया जा रहा है।

नई सरकार ने सत्ता में आने के बाद सीमेंट के दाम घटाने को कसरत शुरू की थी। इसमें कुछ सफलता तो मिली है, लेकिन अभी तक दाम में ज्यादा से ज्यादा 31 रुपये की कमी हुई है।
विज्ञापन


सीमेंट के दाम में सबसे ज्यादा कमी बिलासपुर में हुई है। यहां जनवरी 2013 के मुकाबले वर्तमान में 334 के बजाय 303 रुपये प्रति बैग सीमेंट मिल रहा है।

प्रदेश में एसीसी कंपनी का सीमेंट बैग पहले 328 से 340 रुपये तक मिलता था। अब यह कम होकर 313 से 318 रुपये तक हो गया है।

अंबुजा सीमेंट का बैग 315-352 रुपये से कम होकर 298-336 रुपये में मिल रहा है। जेपी कंपनी का सीमेंट बैग 308-357 रुपये के बजाय 293 से 357 रुपये तक मिल रहा है।

सिरमौर जिले में सीमेंट के दाम सबसे कम रहते हैं। किन्नौर जिले में सीमेंट सबसे महंगा है। सिरमौर जिले में सीमेंट के दाम 275 से 318 रुपये तक हैं।

किन्नौर जिले में 357 रुपये का सीमेंट बैग बिकता है। हिमाचल में सीमेंट बना रहीं तीन बड़ी कंपनियों जेपी, अंबुजा और एसीसी ने पिछले एक साल में सीमेंट के दाम प्रति बैग 15 से 31 रुपये तक कम किए हैं।
विज्ञापन


राज्य में इस समय 7 बड़े सीमेंट प्लांट और 11 मिनी ग्राइंडिंग यूनिटें हैं।

इनकी क्षमता 14.179 मिलियन टन सालाना है। उधर, प्रदेश के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि एक साल में सीमेंट कंपनियों के दाम में कमी हुई है। हर जिले में सीमेंट के दाम में कमी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें