फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एचआरटीसी के पेंशनर 3 नवंबर से करेंगे मुख्यालय का घेराव, बैठक कर बनाई संघर्ष की रणनीति

Tue, 13 Oct 2026 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचआरटीसी के पेंशनरों में मांगों का समाधान नहीं होने से नाराजगी है। उनका कहना है कि बार-बार पत्राचार करने और बैठकें आयोजित करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनरों ने प्रबंध निदेशक को साैंपा नोटिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने 3 नवंबर से निगम मुख्यालय के अनिश्चितकालीन घेराव का एलान किया है। मंगलवार को पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने तारादेवी में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। इसके बाद पदाधिकारियों ने निगम मुख्यालय में प्रबंध निदेशक को नोटिस सौंपकर लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान और समस्याओं के समाधान की मांग की। एचआरटीसी के पेंशनरों में मांगों का समाधान नहीं होने से नाराजगी है। उनका कहना है कि बार-बार पत्राचार करने और बैठकें आयोजित करने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक को सौंपे मांग पत्र में मांग की कि लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों से जुड़ी अन्य समस्याओं का हल किया जाए। यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया गया तो घेराव किया जाएगा। इस मौके पर शिमला इकाई के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर, शिमला इकाई के उपाध्यक्ष रोशन लाल चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गौतम, शिमला इकाई के प्रधान मनोज गौतम, उपप्रधान हीरानंद शर्मा, सचिव चूड़ामणि वर्मा और प्रेस सचिव देवेंद्र चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें