फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता: फुटबॉल में किन्नौर, हॉकी का खिताब सोलन के नाम

Tue, 13 Oct 2026 07:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पुरुवाला (सिरमौर)।

सार

फुटबॉल के खिताबी मुकाबले में किन्नौर ने मेजबान जिले सिरमौर की चुनौती को 2-1 से ध्वस्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, हॉकी के फाइनल में सोलन की टीम ने सिरमौर को 4-0 से करारी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिताI - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में 67वीं राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन फुटबॉल और हॉकी के मैदान में रोमांच के साथ दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। फुटबॉल के खिताबी मुकाबले में किन्नौर ने मेजबान जिले सिरमौर की चुनौती को 2-1 से ध्वस्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, हॉकी के फाइनल में सोलन की टीम ने सिरमौर को 4-0 से करारी शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। फुटबॉल के पहले सेमीफाइनल में किन्नौर और कांगड़ा की टीमें आमने-सामने थीं। किन्नौर ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट कटाया।

विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में सिरमौर ने सोलन को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल में किन्नौर और सिरमौर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन निर्णायक बढ़त बनाने में किन्नौर की टीम सफल रही। किन्नौर ने 2-1 से मुकाबला जीतकर फुटबॉल का खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि सिरमौर को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। हॉकी के फाइनल में सोलन और सिरमौर की टीमें खिताब के लिए भिड़ीं। इस मुकाबले में सोलन की खिलाडिय़ों ने शुरू से ही दमदार खेल का प्रदर्शन किया। सटीक तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर सोलन ने सिरमौर को गोल करने का मौका नहीं दिया। सोलन ने 4-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर हॉकी का खिताब अपने नाम किया। सिरमौर की टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के तीसरे दिन फुटबॉल में किन्नौर और हॉकी में सोलन की जीत ने खेल मैदान पर अपनी छाप छोड़ी। दोनों टीमों ने निर्णायक मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें