फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Bus Accident: घणाहट्टी के पास एचआरटीसी बस की हुई ब्रेक फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सवारियों की जान

Sun, 05 Oct 2025 02:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/ऊना।

सार

Shimla HRTC Bus Accident: राजधानी शिमला के घणाहट्टी के पास एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में किसी भी सवारी घायल नहीं हुई है। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी की बस घणाहट्टी के समीप ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई। बस में सवार 34 सवारियों में हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को कच्ची संपर्क सड़क पर मोड़कर डंगे से टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सभी सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 10:45 बजे की है। शिमला से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की बस घणाहट्टी से कुछ पीछे पहुंची। उतराई में जब चालक ने ब्रेक लगाई तो उसे अहसास हुआ कि ब्रेक फेल हो गई। इसके बाद चालक ने आसपास की सवारियाें को इस बारे में बताया और उन्हें संयम बरतने की अपील की। इसके बाद घणाहट्टी के कंडा जेल मोड़ से पहले चालक ने कच्ची संपर्क सड़क को देखते हुए बस को उस ओर मोड़ दिया और बस को डंगे से टकरा दिया, जिससे बस रुक गई।
विज्ञापन

हादसे में बस को काफी नुकसान पहुंचा है। एक शेक को भी क्षति पहुंती है। बारिश होने की वजह से सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम धामी चौकी से मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि उस समय तक ज्यादातर सवारियां दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना हो गईं थी। पुलिस ने मौजूद कुछ सवारियों के बयान दर्ज किए। साथ ही बस का मेकेनिकल टेस्ट भी करवाया है, जिससे ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है।

प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश
वहीं एचआरटीसी प्रबंधन ने हादसे की सूचना मिलते ही अपने स्तर पर भी बस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएम शिमला देवासेन नेगी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

चिंतपूर्णी दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की थार खाई में गिरी, चार घायल
रविवार सुबह माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन के लिए अमृतसर से रवाना हुए श्रद्धालुओं की थार गाड़ी तलवाड़ा बाईपास पर हादसे का शिकार हो गई। सुबह करीब 5:00 बजे श्रद्धालुओं की गाड़ी दूसरी वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की आवाज सुनते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी भेजा गया।इस हादसे में चार श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनकी पहचान मोहित (19), ऋतिक (21), सुमित (18) और कमल दास बरसाना (36) के रूप में हुई है। सभी घायल अमृतसर के निवासी हैं।



अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार सभी को मामूली चोटें आईं और अब उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है। घटना के संबंध में घायल कमल दास बरसाना ने बताया कि यह सब माता श्री चिंतपूर्णी की कृपा है कि चारों की जान बच गई। हादसा बड़ा था लेकिन हम सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसे बाद में क्रेन की सहायता से तलवाड़ा पहुंचाया गया।

सूचना मिलने पर चिंतपूर्णी पुलिस थाना से एएसआई राजेश कुमार अपनी टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्क्यू कार्य में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सहयोग दिया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद थार गाड़ी को क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकाला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें