फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: रोनहाट स्कूल का ड्राइंग टीचर सस्पेंड, प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई पर विचार कर रहा विभाग

Sun, 05 Oct 2025 12:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

Ronhat School Check Goes Viral: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के रोनहाट स्कूल का एक चेक ऐसा वायरल हुआ कि वो प्रदेश के साथ पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। मामले में चेक भरने वाले ड्राइंग टीचर एवं एमडीएम प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई पर विभाग विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
चेक की फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायरल चेक मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले में चेक भरने वाले ड्राइंग टीचर एवं एमडीएम प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई पर विभाग विचार कर रहा है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से की गई प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

विभाग के अनुसार ड्राइंग टीचर अतर सिंह ने स्वीकार किया है कि वायरल हुआ चेक उनके द्वारा भरा गया था। कार्यवाहक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजीव ने बताया कि उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से प्रारंभिक जांच की गई। इसके आधार पर निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट में ड्राइंग टीचर एवं मिड-डे-मील (एमडीएम) प्रभारी  अतर सिंह को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय राजकीय माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार जिला सिरमौर निर्धारित किया गया है। वह नियंत्रण अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ेंगे।

उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने भी प्रेस नोट जारी किया है। प्रधानाचार्य और चेक तैयार करने से जुड़े ड्राइंग शिक्षक को 4 अक्तूबर को स्कूल शिक्षा निदेशक के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया था। व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान संबंधित ड्राइंग शिक्षक अतर सिंह ने स्वीकार किया कि अनजाने में यह गलती हुई है। प्रधानाचार्य के विरुद्ध भी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह है मामला...सिरमौर के उप निदेशक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 25 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट के प्रधानाचार्य ने एमडीएम प्रभारी को 7,616 रुपये की राशि का चेक नंबर 263531 जारी किया गया था। इसमें राशि कॉलम में  सेवन थर्सडे सिक्स हरेंद्र सिक्सटी लिखा था।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: मोटी सैलरी फिर भी सेवन की स्पेलिंग सही नहीं लिख पाए मास्टर जी, Thousand की जगह लिखा Thursday
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें