फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक, 297 ई-बसें और 24 सुपर लग्जरी बसें खरीदने के वर्क आर्डर को मंजूरी

Thu, 27 Mar 2025 09:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

वीरवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक हुई। जिसमें 297 ई-बसें और 24 सुपर लग्जरी बसें खरीदने के वर्क आर्डर को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक में 297 ई-बसें और 24 सुपर लग्जरी बसें खरीदने के वर्क आर्डर को मंजूरी दी गई। वीरवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्ष में निदेशक मंडल की बैठक आयोजित हुई।

विज्ञापन


निगम के उपाध्यक्ष विजय वर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि 297 टाइप-1 ई-बसों की खरीद को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। खरीद कमेटी की सिफारिशों को निदेशक मंडल ने स्वीकार कर लिया है, अब बस खरीद का प्रस्ताव मंत्रिमंडल को सूचनार्थ भेजा जाएगा। सरकार ने 3 माह के भीतर इन बसों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

निदेशक मंडल ने 37 सीटर 250 डीजल बसों के टेंडर करने और 24 सुपर लग्जरी बसें खरीदने के लिए वर्क आर्डर को भी मंजूरी दी गई। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों के अलावा प्रधान सचिव आरडी नजीम, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी डा. निपुण जिंदल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें